ePaper

दो माह से ठप है 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated at : 03 Jan 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
दो माह से ठप है 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों को हो रही परेशानी

10 नवंबर 2024 में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी एंबुलेंस

विज्ञापन

10 नवंबर 2024 में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी एंबुलेंस चौपारण. सामुदायिक अस्पताल चौपारण में 108 एंबुलेंस सेवा दो माह से ठप है, जिसके कारण दुर्घटना में घायल मरीजों को रेफर के बाद एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है. एंबुलेंस चालक ने बताया 10 नवंबर 2024 को जीटी रोड स्थित महुदी मोड़ के पास एंबुलेंस मरीज को हजारीबाग पहुंचा कर लौट रही थी, इसी क्रम में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी डॉ भुवनेश्वर गोप ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है. शीघ्र बहाल होगी एंबुलेंस सेवा : चौपारण सीएचसी में 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा शीघ्र बहाल होगी. इसके लिये विभागीय पहल हो रही है. ज्ञात हो कि एनएच-टू पर स्थित इस अस्पताल में आये दिन वाहन दुर्घटना में घायल मरीजों का आना जाना लगा रहता है. एंबुलेंस सेवा ठप रहने से घायलों को ले जाने में काफी परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola