खबरें विवि की, शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर किया काम

Published at :02 Nov 2017 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
खबरें विवि की, शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर किया काम

हजारीबाग: संत कोलंबस कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को काला बिल्ला लगा कर पठन-पाठन का काम किया. शिक्षक संघ ने सोमवार को हुए शिक्षक के साथ मारपीट को लेकर यह विरोध जताया. शिक्षकों ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता बरते. प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो ने बताया कि कॉलेज में दिन भर सामान्य […]

विज्ञापन
हजारीबाग: संत कोलंबस कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को काला बिल्ला लगा कर पठन-पाठन का काम किया. शिक्षक संघ ने सोमवार को हुए शिक्षक के साथ मारपीट को लेकर यह विरोध जताया. शिक्षकों ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता बरते. प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो ने बताया कि कॉलेज में दिन भर सामान्य स्थिति बनी रहीं. कक्षाएं एवं परीक्षाएं चलीं.
बैंक अकाउंट की जांच हो
हजारीबाग. विभावि सिंडिकेट सदस्य अमरदीप यादव ने संत कोलंबस कॉलेज में संचालित अवैध बैंक अकाउंट एवं नामांकन घोटाले की जांच के मामले को लेकर एसीबी को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि कॉलेज में एक बैंक अकाउंट है, जो परिसर स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का खाता है. इस संबंध में सिंडिकेट सदस्य ने 18 मार्च को हुई सिंडिकेट की बैठक में जांच करने का प्रस्ताव रखा था. इन्होंने कहा कि संत कोलंबा कॉलेज में नामांकन में घोटाला होता है. इसकी शिकायत हमेशा मिलती है.

वर्ष-2017 में स्नातक नामांकन एवं इंटरमीडिएट नामांकन में भारी अनियमितता बरती गयी. मेधा सूची आने के बाद भी नामांकन नहीं हुआ है. स्पोर्ट कोटा में जो भी नामांकन लिया गया है, वह गलत तरीके से हुआ है. अधिविद्य से सीट मिलने के बाद भी इंटरमीडिएट में नामांकन समय से नहीं किया गया. इन सभी शिकायतों पर अमरदीप यादव ने जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग एसीबी से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola