गांव व शहर में तिरंगा का संदेश पहुंचाना है : बीके जायसवाल

Published at :31 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
गांव व शहर में तिरंगा का संदेश पहुंचाना है : बीके जायसवाल

हजारीबाग: तिरंगा सम्मान यात्रा की बैठक सोमवार को पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. मुख्य संयोजक श्री जायसवाल ने कहा सात नवंबर को चौपारण और 28 नवंबर को केरेडारी में तिरंगा सम्मान यात्रा होगा. तिरंगा सम्मान यात्रा के नेतृत्वकर्ता सुधांशु सुमन ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गावों व शहरों […]

विज्ञापन
हजारीबाग: तिरंगा सम्मान यात्रा की बैठक सोमवार को पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. मुख्य संयोजक श्री जायसवाल ने कहा सात नवंबर को चौपारण और 28 नवंबर को केरेडारी में तिरंगा सम्मान यात्रा होगा. तिरंगा सम्मान यात्रा के नेतृत्वकर्ता सुधांशु सुमन ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गावों व शहरों में जन-जन तक तिरंगा का संदेश पहुंचाना है. एक हाथ में तिरंगा, दूजे में पौधा के साथ जोड़ा जा रहा है. जय जवान, जय किसान के नारों से पूरा भारत गुंजायमान हो रहा है.

तिरंगा सम्मान यात्रा का मुख्य मकसद देश के हर गांव को हरित, स्वस्थ्य, शिक्षित, रोजगारोयुक्त और विलेज एक्शन प्लान बना कर मूलभूत आवश्यकता को जमीं पर उतारना है. बटेश्वर मेहता ने कहा कि यह यात्रा धर्म, जाति, राजनीति से हट कर लोगों के ह्रदय में तिरंगा के प्रति आत्मसम्मान को जागृत करना है. पूर्व वार्ड सदस्य अजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा झारखंड से शुरू हुआ है.

लोग देश के प्रति काफी गंभीर हैं. इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के संरक्षक रजी अहमद, जिला संरक्षक अजय गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष विजय वर्मा, कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश रंजन, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी कुणाल दुबे, प्रमंडलीय संयोजक बटेश्वर मेहता, चतरा लोकसभा क्षेत्र के संरक्षक बैजू गहलौत उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola