हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, मां-बेटा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव-हजारीबाग रोड पर स्थित एनटीपीसी के साइट कार्यालय के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार यमुना प्रसाद (पिता रघुनंदन राणा, पतरा गर्रीकला निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनकी पत्नी व पुत्र बुरी तरह घायल हो गये घायलों […]
विज्ञापन
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव-हजारीबाग रोड पर स्थित एनटीपीसी के साइट कार्यालय के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार यमुना प्रसाद (पिता रघुनंदन राणा, पतरा गर्रीकला निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनकी पत्नी व पुत्र बुरी तरह घायल हो गये
घायलों को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण महतो नशे में वाहन चला रहा था. ट्रैक्टर गर्रीकला निवासी प्रदीप महतो का है. वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
घायलों को जब बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, तो वहां एक भी डॉक्टर नहीं था. यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया.
थाना प्रभारी अकील अहमद, एसआइ महेंद्र पासवान ने दलबल के साथ अस्पताल पहुंच कर लोगों को समझाया. दोनों घायलों को बाद में हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी चिकित्सक नहीं थे. काफी देर बाद दोनों घायलों को रेफर किया गया. वहीं, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी प्रसाद ने बताया कि वह बगल में ही थे, लेकिन अस्पताल के किसी भी कर्मचारी या स्वास्थ्य कर्मी ने सूचना नहीं दी.
ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने के कारण सुनीता देवी, सालो देवी, विजय राम समेत अन्य की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




