भड़के ग्रामीणों ने तीन हाइवा फूंके, कई को पहुंचायी क्षति

हंटरगंज: सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन हाइवा में आग लगा दी व कई हाइवा को क्षति पहुंचायी. जलाये गये हाइवा में हंटरगंज के कामेश्वर सिंह का हाइवा (जेएच-02एएल-6995), दलकोमा गांव के सूचित महतो का हाइवा (बीआर-02एए-9398) व नागर गांव के अरुण कुमार सिंह का […]
एक दुर्घटना में युवक की मौत व दूसरा हाइवा जलाये जाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस हाइवा जलाने वालो को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही है. प्रतापपुर-हंटरगंज पथ में हर रोज 50 से 60 हाइवा पत्थर लेकर हंटरगंज क्रशर में आते-जाते है. हाइवा चलने से उक्त पथ खराब हो गया है. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने कई बार हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने की मांग डीसी व एसपी से कर चुके है. इसके बावजूद अब तक रोक नहीं लगायी गयी है. इसको लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




