निर्माणाधीन भवन से गिर कर मजदूर की मौत

हजारीबाग: आवास बोर्ड के बन रहे भवन के निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत चार तल्ला इमारत से गिर जाने से हो गयी. मृतक की पहचान मोतियस उरांव (पिता-बालेश्वर उरांव) के रूप में की गयी. वह लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की […]
यह भवन चार तल्ला बन रहा है. भवन का शिलान्यास 24 मई 2017 को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने किया था. घटना की सूचना मिलने पर कोर्रा टीओपी पुलिस पहुंची. टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा ने कहा कि जांच में पता चला कि नवनिर्मित भवन से गिर जाने से मजदूर की मौत हुई है. बताया जाता है कि मोतियस उरांव सेटरिंग का काम कर रहा था.
इसी क्रम में वह गिर गया. आनन-फानन में उसे घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया, सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




