हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के पूरक

Published at :07 Oct 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के पूरक

हजारीबाग : हुरहुरू कर्बला मैदान में शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को हुआ. कर्बला कमेटी व 22 गांव के अखाड़ा कमेटी की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि एसपी अनूप बिरथरे, विशिष्ठ अतिथि नगर निगम उप-महापौर आनंद देव, समाजसेवी ललन प्रसाद थे. एसपी अनूप बिरथरे ने मुरर्हम और दुर्गापूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हुरहुरू कर्बला मैदान में शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को हुआ. कर्बला कमेटी व 22 गांव के अखाड़ा कमेटी की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि एसपी अनूप बिरथरे, विशिष्ठ अतिथि नगर निगम उप-महापौर आनंद देव, समाजसेवी ललन प्रसाद थे. एसपी अनूप बिरथरे ने मुरर्हम और दुर्गापूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर दोनों समुदाय के लोगों को साधुवाद दिया. कहा कि दोनों समुदाय एक दुसरे के पूरक हैं.
समाजसेवी ललन प्रसाद ने हिंदू मुसलिम एकता बनाये रखने की बात कही. कर्बला कमेटी की ओर से एसपी अनूप बिरथरे, समाजसेवी ललन प्रसाद, मनोज गोयल व कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाकांत मिश्र को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया. सभी लोगों ने कर्बला में फातेहा पढ़ा और अमन-शांति की दुआ मांगी. कार्यक्रम में दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola