आदेश: राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन ड्राफ्ट को किया निरस्त, वार्ड गठन व सीमांकन पर आपत्ति

हजारीबाग: नगर निगम, हजारीबाग का नया परिसीमन ड्राफ्ट राज्य निर्वाचन आयोग की जांच टीम ने अस्वीकार कर दिया है. नये सिरे से वार्ड गठन व सीमांकन की रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक जमा करने का निर्देश दिया है. चार अक्तूबर को जिला पंचायती राज पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर ने नगर निगम के 36 वार्डों से संबंधित परिसीमन […]
हजारीबाग: नगर निगम, हजारीबाग का नया परिसीमन ड्राफ्ट राज्य निर्वाचन आयोग की जांच टीम ने अस्वीकार कर दिया है. नये सिरे से वार्ड गठन व सीमांकन की रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक जमा करने का निर्देश दिया है. चार अक्तूबर को जिला पंचायती राज पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर ने नगर निगम के 36 वार्डों से संबंधित परिसीमन रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा था.
निर्वाचन आयोग की जांच टीम ने वार्ड गठन के सीमांकन आड़े-तिरछे करने पर आपत्ति जतायी और मार्ग का पूरा ब्योरा देने को कहा. वार्ड की चौहादी का विवरण अधूरा होने पर सवाल उठाये. 12 अक्तूबर तक सभी त्रुटियों को दूर कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है.
डीसी रविशंकर शुक्ला ने 24 अगस्त को वार्ड संख्या, जनसंख्या और परिसीमन क्षेत्र की अधिसूचना जारी की थी. नगर निगम अब 32 की जगह 36 वार्डों का होगा. अधिकतर वार्डों की चौहदी बदली गयी है. वार्ड एक मंडई से शुरू हुआ है. वार्ड 36 में बभनवै, पतरातू चौक, कोनार नदी क्षेत्र को शामिल किया गया है. निगम क्षेत्र की जनता से वार्ड परिसीमन को लेकर सुझाव मांगे गये थे. कई लोगों ने सुझाव भी दिया था, लेकिन जिला पंचायती राज कार्यालय हजारीबाग ने सुझाव को उपयोगी नहीं माना. पूर्व में जो वार्ड परिसीमन हुआ, उसे ही अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया. अब राज्य निर्वाचन आयोग की आपत्ति व दिशा-निर्देश के बाद वार्ड गठन का परिसीमन फिर से बदलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




