रामगढ़ : दो हजार घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Published at :26 Sep 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ : दो हजार घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार

भदानीनगर : रामगढ़ जिले के चैनगड़ा हलका आठ के कर्मचारी चंद्रकिशोर प्रसाद को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. यह पैसा पारिवारिक प्रमाण पत्र बनाने के लिए नयानगर बरकाकाना के संजोग कुमार से लिया जा रहा था. डीएसपी प्राणरंजन के नेतृत्व में टीम ने कर्मचारी को चैनगड़ा […]

विज्ञापन
भदानीनगर : रामगढ़ जिले के चैनगड़ा हलका आठ के कर्मचारी चंद्रकिशोर प्रसाद को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. यह पैसा पारिवारिक प्रमाण पत्र बनाने के लिए नयानगर बरकाकाना के संजोग कुमार से लिया जा रहा था. डीएसपी प्राणरंजन के नेतृत्व में टीम ने कर्मचारी को चैनगड़ा ट्रैकर स्टैंड के पास से पकड़ा.

बताया गया कि संजोग ने प्रमाण पत्र बनाने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन दिया था, लेकिन कर्मचारी प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहा था. उसने संजोग से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. संजोग ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

वह दो हजार रुपये दे सकता है. इस पर हलका कर्मचारी तैयार हो गया. संजोग ने इसकी शिकायत एसीबी से की. सोमवार को संजोग ने जैसे ही कर्मचारी को पैसा दिया, एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola