पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

Published at :26 Sep 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

केरेडारी: भाजपा केरेडारी इकाई ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, बासुदेव पासवान, संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम साहू, तेजो साव, सावित्री देवी, रंजीत सिंह, भुनेश्वर साव, संजय दुबे, सुमित्रा कुमारी, […]

विज्ञापन

केरेडारी: भाजपा केरेडारी इकाई ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, बासुदेव पासवान, संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम साहू, तेजो साव, सावित्री देवी, रंजीत सिंह, भुनेश्वर साव, संजय दुबे, सुमित्रा कुमारी, मो जमरुद्दीन अंसारी शामिल थे.

हजारीबाग. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन भाजपा कार्यालय अटल भवन में सोमवार को हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुनू गोप व संचालन नगर पूर्वी अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल को राष्ट्रवाद व अंत्योदय का प्रणेता बताया. उन्होंने कहा कि देश व राज्य से बेरोजगारी, अशिक्षा व अपराध को जड़ से मिटाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया है. पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, राजकुमार लाल, अनिल मिश्रा, क्यूम अहमद, कृष्णा कुमार सिन्हा, सुनील मेहता, प्रमोद सिंह, मरियम टुडू, बाबू खान, सुनील साहू, नीरज पासवान, सुरेश सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, वसीम अंसारी, रवि श्रीवास्तव शामिल थे.
हजारीबाग. भाजपा सदर प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष सुरेश कुमार के आवास पर दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनायी गयी. मौके पर अनेश्वर प्रसाद, विजय कुमार, रवींद्र सिन्हा, रोहित कुशवाहा, महेश प्रसाद, संतोष कुमार, कृष्णा मेहता, महेंद्र राम, प्रदीप तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इचाक. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के जेपी चौक दरिया में सोमवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय नंदन मेहता के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय के बताये मार्ग पर चल कर देश की सेवा करें, तभी उनका सपना पूरा हो सकेगा. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद अग्रवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, हरिहर मेहता, अनिल मेहता, अर्जुन मेहता, वशिष्ठ दास, शंकर सोनी, ज्ञानी साव, सुनील तलवार, रामवृक्ष यादव, मनोज मेहता, बसंत मेहता, सहदेव मेहता, निरंजन मेहता, ब्रजेश सिन्हा, मुकेश उपाध्याय, नंदू मेहता शामिल थे.
टाटीझरिया. भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती टाटीझरिया भाजपा कार्यालय में मनायी गयी. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, उपाध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री अनिल प्रसाद, उपेंद्र पांडेय,अजय सिंह, अरुण सिंह, बजरंगी साव, संतोष मंडल, महेंद्र कुमार, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, जीतन यादव, छोटन प्रसाद, सुखदेव पांडेय, गौतम सिंह, नरेश साव, राधे, महेश अग्रवाल, डोमन साव, प्रभु यादव, जगन्नाथ मिस्त्री, प्रदीप सिंह, प्यासी देवी, फूलमतिया देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola