महंगाई व भ्रष्टाचार पर सीपीआइ का आंदोलन तीन से

Published at :22 Sep 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
महंगाई व भ्रष्टाचार पर सीपीआइ का आंदोलन तीन से

हजारीबाग: सीपीआइ की ओर से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं किसानों की आत्महत्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर तीन व चार अक्तूबर को प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. सात नवंबर को रांची में विशाल रैली निकाली जायेगी. यह जानकारी पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय मंजूर भवन में पत्रकारों को दी.उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
हजारीबाग: सीपीआइ की ओर से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं किसानों की आत्महत्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर तीन व चार अक्तूबर को प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. सात नवंबर को रांची में विशाल रैली निकाली जायेगी.

यह जानकारी पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय मंजूर भवन में पत्रकारों को दी.उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन वर्ष के शासनकाल में 68 लाख लोगों की रोजीरोटी छीनी गयी है. हजारों की संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं कर पाये. गांव के लोग आज भी अपने खाते में 15 लाख रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं.

हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घट रही है. मौके पर रामनरेश कुमार, सुधीर कुमार शुक्ला, महेंद्र राम, निजाम अंसारी, चांद खान उपस्थित थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola