भाजपा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आज

Published at :26 Aug 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आज

हजारीबाग. भाजपा का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम 26 अगस्त को विनोबाभावे विश्वविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में होगा. कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग के सभी जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार […]

विज्ञापन
हजारीबाग. भाजपा का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम 26 अगस्त को विनोबाभावे विश्वविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में होगा. कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग के सभी जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद शामिल होंगे.
कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को राजमहल विधायक सह भाजपा के प्रमंडलीय प्रभारी अनंत कुमार ओझा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप आदि ने बैठक की और स्थल का जायजा लिया. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन के 11.00 बजे हेलीपैड पर उतरेगा. 11.10 बजे हेलीपैड पर उनका स्वागत होगा. 11. 15 बजे सभास्थल पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माला तिर्की के नेतृत्व में तिलक लगाकर स्वागत किया जायेगा. वहीं 11. 20 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola