विद्यार्थियों व अभिभावकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Published at :23 Aug 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों व अभिभावकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जयनगर: प्रखंड के ग्राम चदरा पिपराडीह स्थित उत्क्रमित मवि चंद्रा के प्रधानाध्यापक व अभिभावकों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकुल प्रसाद सिन्हा को हटाने व उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार से विद्यालय के 35-40 विद्यार्थी व दर्जनों अभिभावकों ने प्रखंड मुख्यालय के समीप अनिश्चितकालीन शुरू […]

विज्ञापन
जयनगर: प्रखंड के ग्राम चदरा पिपराडीह स्थित उत्क्रमित मवि चंद्रा के प्रधानाध्यापक व अभिभावकों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकुल प्रसाद सिन्हा को हटाने व उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार से विद्यालय के 35-40 विद्यार्थी व दर्जनों अभिभावकों ने प्रखंड मुख्यालय के समीप अनिश्चितकालीन शुरू कर दिया है.

इसका नेतृत्व अभिभावक इब्राहिम अंसारी व सुरेंद्र सिंह कर रहे है. धरना में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि प्रधानाध्यापक श्री सिन्हा उन्हें विद्यालय में पढ़ने नहीं देते है. मजबूरन वे लोग स्कूल के निकट एक पेड़ के नीचे महीनों से पढ़ रहे है. विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे लोग स्कूल में पढ़ते थे, तो उनके साथ जाति भेदभाव किया जाता है.

बच्चों से विद्यालय की साफ-सफाई करायी जाती थी. अभिभावक इब्राहिम अंसारी ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से इस मामले जांच करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गयी थी. डीएसइ परबला खेस व एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने जांच भी की. मगर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इसके बाद धरना देना पड़ा. मौके पर काजल खातून, रिजवाना परवीन, जैबा खातून, शाहिल अंसारी, मुस्कान परवीन, सुरेना परवीन, निर्जला कुमारी, रेयाज मियां, नसरिन खातून, शहजादी खातून, मो मियां जाहिद अंसारी, जमिला, नूरजहां, राबिया खातून, जसमीन अंसारी, अलिया खातून, मो मजहर अंसारी, आसमां खातून, हैदर अंसारी, असगर हुसैन, शमीम अंसारी समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola