बारिश में बह गया कांडतरी पुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : भारी बारिश के बाद बड़कागांव स्थित कांडतरी पुल बह गया. यह प्रखंड का सबसे पुराना पुल था. इसी पुल से होकर लोग बरसोपानी, हेंदेगीर रेलवे स्टेशन, पतरातू व रांची आवागमन करते थे. पुल बहने के साथ ही अब यह रोड पूर्ण रूप से बंद हो गया. 11 साल पहले हुआ था पुल का […]
विज्ञापन
बड़कागांव : भारी बारिश के बाद बड़कागांव स्थित कांडतरी पुल बह गया. यह प्रखंड का सबसे पुराना पुल था. इसी पुल से होकर लोग बरसोपानी, हेंदेगीर रेलवे स्टेशन, पतरातू व रांची आवागमन करते थे. पुल बहने के साथ ही अब यह रोड पूर्ण रूप से बंद हो गया.
11 साल पहले हुआ था पुल का निर्माण: कांडतरी नदी पर पुल का निर्माण विशेष प्रमंडल की ओर से 16 जनवरी 2006 को लगभग एक करोड रुपये की लागत से हुआ था. पुल का निर्माण राज कंस्ट्रक्शन ने करवाया था.
तीन साल पहले इस पुल का दो पाया धंस गया था. 2016 में इस पुल का तीसरा पाया भी टूट कर बह गया था. तब एनटीपीसी के सहयोग से लोहे के एंगल से लगभग चार फीट चौड़ी पुलिया बनायी गयी थी. उसका एप्रोच भी एक माह पूर्व पहली बरसात में टूट गया था. उसके बाद बांस की बली से पुलिया बनायी गयी, जो बह गया.
कई इलाकों का संपर्क टूटा:: पुल बहने से कांडतरी, मिर्जापुर, आंगों, हेंदेगीर, खैरातरी, पगार, सिरमा, छवानियां, चोरका, पड़रिया, बुढ़वा महादेव, डुमारो जलप्रपात, राजा दलेल सिंह का किला, बरसो पानी, पतरातू, भुरकुंडा, रांची समेत दर्जनों इलाके का संपर्क खत्म हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










