बारिश से खिले किसानों के चेहरे

चतरा. जिले में हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. पीला पड़ा बिचड़े में हरियाली लौट आयी है. कई जगहों पर रोपनी का काम शुरू हो गया है. सोमवार की सुबह से किसान हल बैल के साथ खेतों में पहुंच कर खेती कार्य शुरू कर दिये. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती […]
इससे बारिश में शहर के नगरपालिका की पोल खोल दी है. नाली का गंदा पानी व कचड़ा सड़क पर बह रहा है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही हैं. शहर के मुख्य डाकघर के पास जल-जमाव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. चूड़ीहार मुहल्ला में नाली जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है. लंबे समय से नाली की सफाई नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इसके अलावा शहर के अन्य मुहल्ले में भी इस तरह के दृश्य देखे जा रहे हैं. बारिश से लोग घरों से बाहर नहीं निकले. बाजारों में भीड़ कम दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










