केबी महिला कॉलेज को मिली बस, छात्राओं की परेशानी होगी दूर

हजारीबाग: केबी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को अब बस की सुविधा मिलेगी. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बस की चाबी कॉलेज प्राचार्य डॉ रेखा रानी को सौंपी. विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि इस कॉलेज सहित हजारीबाग के पुराने शैक्षणिक संस्थानों के खोये हुए गौरव को लौटाना उनकी प्राथमिकता है. जिला स्कूल की […]
विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि इस कॉलेज सहित हजारीबाग के पुराने शैक्षणिक संस्थानों के खोये हुए गौरव को लौटाना उनकी प्राथमिकता है. जिला स्कूल की आधारभूत संरचना के लिए विधानसभा में सवाल उठाया था. इसके बाद 1.70 करोड़ रुपये के कार्य का टेंडर हुआ. जल्द हिंदू स्कूल समेत पुराने संस्थानों पर भी सरकारी स्तर से पहल होगी. ज्ञात हो कि 10 फरवरी 2016 को एक बस विधायक मद की राशि से उपलब्ध करायी गयी थी, जिसके बाद एक और बस कॉलेज को मिली.
कॉलेज प्राचार्या ने विधायक के प्रति आभार जताया. कहा कि दोनों बसों को शहर के दो रूटों पर चलाया जायेगा. एक अगस्त से बसों का परिचालन होगा. कॉलेज का साइंस ब्लॉक बन कर तैयार हो रहा है. दशहरा के बाद वह भी शुरू होगा. संचालन सांसद प्रतिनिधि सह कॉलेज के प्रो सुरेंद्र सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन माला सिन्हा ने किया. मौके पर शंकर चंद्र पाठक, विजय कुमार, रंजन चौधरी, छात्र संघ सचिव सृष्टि रानी, राजकिशोर साव, नंदकिशोर साव, रिंकू वर्मा, विशेषांक वर्मा, मनोज राणा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










