मुरहू (खूंटी) से अफीम खरीद कर ले जा रहे थे चतरा, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खूंटी: मुरहू के जाते गांव में पुलिस ने गुरुवार को छापामारी कर तीन किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में चतरा जिले के पीरी निवासी सुखराम भेंगराज व मेरोमगढ़ा के जीवलाल गंझू शामिल हैं. उनके पास से बगैर नंबर की हीरो होंडा बाइक भी बरामद की गयी. खूंटी एसपी अश्विनी […]
एसपी के निर्देश पर खूंटी के पुलिस निरीक्षक अमिताभ राय व मुरहू थाना के सअनि सुनील सिंह ने पुलिस बल के साथ जाते गांव से पूर्व मुरहू-बंदगांव मुख्य पथ पर वाहनों की जांच शुरू की. इस बीच दोनों तस्कर बाइक से आते दिखे.
पुलिस को देख दोनों वापस मुड़ भागने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. तलाशी में पॉलिथीन में रखे अफीम बरामद हुए. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मुरहू क्षेत्र से अफीम खरीद चतरा ले जा रहे थे. स्थानीय बाजार में जब्त अफीम की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गयी है. पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










