शैलेंद्र बने युवा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव एवं विधानसभा स्तरीय अध्यक्षों का चुनाव हुआ. इसमें युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव उर्फ टिंकू यादव चुने गये. इसके अलावा सदर विधानसभा के अध्यक्ष कुमार सोनू, बरही विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष अजीज अंसारी एवं बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव एवं विधानसभा स्तरीय अध्यक्षों का चुनाव हुआ. इसमें युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव उर्फ टिंकू यादव चुने गये.
इसके अलावा सदर विधानसभा के अध्यक्ष कुमार सोनू, बरही विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष अजीज अंसारी एवं बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी चुने गये. मतदान में 1291 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. शैलेंद्र यादव को कुल 1072 मत मिले. वहीं जिला स्तरीय महासचिवों का भी चुनाव हुआ. इसमें आशिफ, दीपक उरांव, अकबर अली, धीरज व मो जहांगीर महासचिव चुने गये. चुने गये जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव समेत सभी अध्यक्षों एवं महासचिवों पार्टी नेताओं ने बधाई दी.
बधाई देनेवालों में जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, दिनेश सिंह राठौर, नागेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, मिथिलेश दुबे, साजिद हुसैन, मो सलीम रजा, शशिमोहन सिंह, विनोद सिंह, एनएसयूआइ के प्रकाश यादव, पप्पू यादव, दीपू, मुकेश, अमरदीप, विक्की, पिंटू, दीपक, राजू, बासुदेव, कुंद शशि, मनीष, राहुल, उज्ज्वल व बादल समेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










