हक व अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2017 11:51 AM (IST)
विज्ञापन

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही जिला परिषद् कार्यालय में ऑल संताल स्टूडेंटस के बैनर तले हुल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, चरही मुखिया महादेव सोरेन, निगरानी सतर्कता समिति के सदस्य मन्नू टुडू, ऑल संताल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन ने सिदो-कान्हू […]
विज्ञापन
चरही : चुरचू प्रखंड के चरही जिला परिषद् कार्यालय में ऑल संताल स्टूडेंटस के बैनर तले हुल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, चरही मुखिया महादेव सोरेन, निगरानी सतर्कता समिति के सदस्य मन्नू टुडू, ऑल संताल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन ने सिदो-कान्हू की तसवीर पर माल्यार्पण किया.
मौके पर अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि अंगरेजों के खिलाफ बिगुल फूंकनेवाले सिदो-कान्हू ने हक व अधिकार के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था. हमें भी उनके अधूरे सपने को पूरा करना होगा. चुरचू उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो ने कहा कि हमें सिदो-कान्हू से प्रेरणा लेने की जरूरत है.
चरही मुखिया महादेव सोरेन समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. इस अवसर पर मुनू टुडू, कृष्णा मुर्मू, धनीराम सोरेन, प्रकाश टुडू, बिशुन मुर्मू, रामदेव सोरेन, जीतेंद्र बेसरा, काशीनाथ महतो, गोपीचंद महतो, अनिल हेम्ब्रोम, विजय हांसदा, शंकर मुर्मू, वार्ड सदस्य फागू सोरेन, पंकज सिंह, एलियास अंसारी, गुरुदयाल, जेवियर मरांडी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










