गुमटी से भारी मात्रा में शराब बरामद

Published at :01 Jul 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
गुमटी से भारी मात्रा में शराब बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ पथ पर डेमोटांड़ स्थित एक गुमटी से पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है. इनमें 300 एमएल की 56 बोतल विदेशी शराब व देशी शराब की 50 पाउच बरामद की गयी है. वहीं दो बोतल बीयर भी बरामद की गयी है. पुलिस […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ पथ पर डेमोटांड़ स्थित एक गुमटी से पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है. इनमें 300 एमएल की 56 बोतल विदेशी शराब व देशी शराब की 50 पाउच बरामद की गयी है. वहीं दो बोतल बीयर भी बरामद की गयी है.
पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापामारी की. गुमटी का संचालक डेमो बस्ती निवासी हेमा साव है. उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में अवैध शराब रखने व बेचने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola