कॉलेजों में भरे गये 34576 ऑनलाइन नामांकन फॉर्म

Published at :30 Jun 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेजों में भरे गये 34576 ऑनलाइन नामांकन फॉर्म

हजारीबाग : विभावि में इस वर्ष स्नातक पार्ट-वन साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स के लिए ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरा जा रहा है. अब तक विभावि के अंगीभूत 19 कॉलेजों में 34576 नामांकन फॉर्म भरे गये हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है. तीन जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इस वर्ष […]

विज्ञापन
हजारीबाग : विभावि में इस वर्ष स्नातक पार्ट-वन साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स के लिए ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरा जा रहा है. अब तक विभावि के अंगीभूत 19 कॉलेजों में 34576 नामांकन फॉर्म भरे गये हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है. तीन जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इस वर्ष स्नातक की कक्षा 24 जुलाई से शुरू होने की संभावना है.
प्रत्येक वर्ष 10 हजार विद्यार्थी होते हैं ड्रॉप आउट: विभावि में प्रत्येक वर्ष सिर्फ स्नातक में 10 हजार विद्यार्थी ड्रॉप आउट हो जाते हैं. यह आंकड़ा स्नातक साइंस, आर्ट्स एवम कॉमर्स का है. सत्र 2015-2018 समेस्टर-वन में अंगीभूत कॉलेजों में 31757 विद्यार्थी एवं संबद्ध प्राप्त कॉलेजों में 46444 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था.
परीक्षा में अंगीभूत कॉलेजों से 28107 एवं संबद्ध प्राप्त कॉलेजों से 40171 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसी तरह सत्र 2016-2019 स्नातक समेस्टर-वन में अंगीभूत कॉलेजों से 29198 एवं संबद्ध प्राप्त कॉलेजों से 40513 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इस वर्ष भी लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए.
शिक्षक नहीं, फिर भी नामांकन: विभावि के अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है. 19 अंगीभूत कॉलेजों में लगभग 600 शिक्षक हैं.
शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए विभावि कांट्रेक्ट पर शिक्षक रखती थी, लेकिन इन शिक्षकों को भी हटा कर फिर से कांट्रेक्ट पर शिक्षक रखने की प्रक्रिया पिछले दो माह पहले शुरू की है, लेकिन अब तक शिक्षकों की बहाली नहीं हुई. दूसरी ओर कॉलेजों में बॉटनी, फिलोसफी, संस्कृत, उर्दू जैसे विषयों में प्रत्येक वर्ष नामांकन नहीं के बराबर होता है. कॉलेज में हाल फिलहाल से स्नातक इतिहास की पढ़ाई शुरू हुई है. विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है, लेकिन यहां इतिहास पढ़ानेवाले एक भी शिक्षक नहीं हैं. इसी तरह की स्थिति आधे से ज्यादा कॉलेजों में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola