ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा चौक के पास गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक भलभद्र गोप की मौत हो गयी. मृतक वृंदा पंचायत के महुआटोली गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार, वह अपने ससुराल छापरटोली से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. उर्मी टीओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा, जबकि मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की. उनका कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola