हीरादह नदी में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया

हीरादह नदी में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया
रायडीह. रायडीह के पिकनिक स्थल हीरादाह में शुक्रवार को पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक आंबाटोली रमजा निवासी स्व नेहाल सिंह के पुत्र गणपत सिंह ने हीरादाह की तेज धारा में छलांग लगा दी. इस घटना को देख ड्यूटी में तैनात सुरसांग पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखायी. उन्होंने रस्सी लेकर नदी में कूद बहते युवक को पकड़ लिया, फिर बड़ी मशक्कत के बाद के बाद युवक को नदी की तेज धारा से बाहर निकाल उसकी जान बचायी. इधर, पिकनिक स्थल के पुल के ऊपर दो बाइक राइडरों को भी पकड़ा गया है. दो युवक तेज गति से बाइक चलाने व दूसरे को स्टंट करने के कारण उनकी डोमिनार व अपाची बाइक को जब्त किया गया है. थाना प्रभारी अनिकेत कुमार ने बाइक चालक युवाओं से बाइक से जानलेवा करतब नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नववर्ष में पिकनिक को देखते हुए सुरक्षा के लिए पिकनिक स्थल व नदी के किनारे आवश्यक दिशा-निर्देश का साइन बोर्ड लगाया गया है. साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी थी. लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था. फिर भी लोगों की लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटी है. युवक को सकुशल नदी की तेज धारा से निकाल लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










