पत्थर से कूच कर युवक की हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन
सिसई.
सिसई थाना के नगर ठेठइटांगर गांव से कुछ दूर स्थित डोबडोबी ढोड़हा से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान ठेठइटांगर निवासी निरंजन उरांव उर्फ राजू (35) के रूप में की है. मृतक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह से कूच दिया गया है. परिजनों ने कहा है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है. मृतक के पिता दशरथ उरांव ने बुधवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि सोमवार को निरंजन के पांच छह परिचित दोस्त घर आये थे और निरंजन के साथ उनलोगों की बहस हुई थी. इसके बाद वे लोग घर से चले गये. शाम को निरंजन घर से निकला और घर नहीं लौटा. परिजन उसे खोज रहे थे. इस दौरान डोबडोबी ढोड़हा में शव होने की जानकारी मिलने पर वहां जाने पर शव उनके पुत्र का था. पुलिस बुधवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द मामले का उद्भेदन करने की बात कही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










