पेड़ से दब महिला व पेड़ से गिर अधेड़ की मौत

अलग-अलग घटना
भरनो. भरनो में दो अलग-अलग घटनाओं में पेड़ से दब कर व पेड़ से गिर कर दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में भरनो थाना के खलबी भड़गांव निवासी कलिंद्र लोहरा की पत्नी सीता देवी (35) पर शुक्रवार को गांव के ही रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक इमली पेड़ की दो डाली टूट कर गिर गयी, जिससे महिला घायल हो गयी थी. परिजन महिला को लेकर रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचे, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान रविवार की सुबह छह बजे महिला की मौत हो गयी. मृतका के पति कलिद्र लोहरा ने बताया कि उनके चार पुत्र व दो पुत्री हैं. वे सिसई के सीमेंट दुकान में मोटिया का काम करते हैं, जिससे उनका परिवार चलता था. अब पत्नी की मौत के बाद अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण करने में परेशानी होगी. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. दूसरी घटना में भरनो प्रखंड के बोडो गांव निवासी शिबू उरांव (49) की रविवार की सुबह पेड़ से गिर कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिबू रविवार की सुबह घर के पास स्थित एक फुटकल पेड़ पर चढ़ कर अपने जानवरों के लिए पत्ते तोड़ रहा था. इस क्रम में पेड़ से फिसल कर जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










