Jharkhand News: दर्जनों गाड़ियों का शीशा तोड़ा, कई घरों पर किया पथराव, जांच में जुटी गुमला पुलिस

Updated at : 17 Jun 2022 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: दर्जनों गाड़ियों का शीशा तोड़ा, कई घरों पर किया पथराव, जांच में जुटी गुमला पुलिस

Jharkhand News: गुमला शहर में गुरुवार की रात को दर्जनों गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया. इसके साथ ही घरों पर पथराव किया गया. इस घटना के बाद गुमला के लोग सकते में हैं. शहर में विभिन्न जगहों पर खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: गुमला शहर में गुरुवार की रात को दर्जनों गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया. इसके साथ ही घरों पर पथराव किया गया. इस घटना के बाद गुमला के लोग सकते में हैं. पुलिस की मानें, तो गुरुवार की रात 11:00 बजे से लेकर रात 2:00 बजे तक शहर में विभिन्न जगहों पर खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया है. गुमला शहर में करीब 35 से 40 गाड़ियों का शीशा तोड़ा गया है. इसमें स्कॉर्पियो, ऑल्टो, टेंपो, बोलेरो सहित कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. गुमला पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इलाज के लिए रांची ले गए हैं परिजन

गुमला पुलिस के मुताबिक गुमला शहर के आम बगीचा निवासी राजेश उरांव के पुत्र द्वारा रात में गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. पुलिस लड़के की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि राजेश उरांव का पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है. गुरुवार की रात 11:00 बजे से लेकर रात 2:00 बजे तक शहर में विभिन्न जगहों खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस लड़के के घर गई थी, लेकिन उसके परिजन उसे इलाज कराने के लिए रांची ले गए हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के बोकारो, पलामू के बाद पूर्वी सिंहभूम में Agneepath का विरोध, रेल लाइन किया जाम

35 से 40 गाड़ियों के शीशे तोड़े

आपको बता दें कि आज शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली और वे अपने घर के बाहर निकले. उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ियों का शीशा टूटा हुआ है. यह बात पूरे गुमला में आग की तरह फैल गई. सभी लोग अपनी-अपनी गाड़ियों की जांच करने लगे. जांच में पता चला कि गुमला शहर में करीब 35 से 40 गाड़ियों का शीशा तोड़ा गया है. इसमें स्कॉर्पियो, ऑल्टो, टेंपो, बोलेरो सहित कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज है, उसके अनुसार 13-14 वर्ष के लड़के ने शहर में घूम-घूम कर गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं.

Also Read: Jharkhand News: Agneepath की आंच पहुंची पलामू, NH 75 व रेलवे ट्रैक किया जाम, ट्रेनों का परिचालन शुरू

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Jharkhand News: हेमंत सोरेन माइनिंग लीज व शेल कंपनियों में निवेश मामले में 23 जून को होगी सुनवाई

रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola