ePaper

Jharkhand News: हेमंत सोरेन माइनिंग लीज व शेल कंपनियों में निवेश मामले में 23 जून को होगी सुनवाई

Updated at : 17 Jun 2022 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: हेमंत सोरेन माइनिंग लीज व शेल कंपनियों में निवेश मामले में 23 जून को होगी सुनवाई

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश और रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर माइनिंग लीज आवंटन मामले में वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से आग्रह किया गया था कि इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाये.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश और रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर माइनिंग लीज आवंटन मामले में सुनवाई अब 23 जून को होगी. उस दिन मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल व महाधिवक्ता राजीव रंजन के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सरकार को समय प्रदान किया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई का आग्रह

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश और रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर माइनिंग लीज आवंटन मामले में वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से आग्रह किया गया था कि इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाये. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पक्ष रखा. उन्होंने सरकार को समय देने का विरोध किया. आपको बता दें कि प्रार्थी शिव शंकर शर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के बोकारो, पलामू के बाद पूर्वी सिंहभूम में Agneepath का विरोध, रेल लाइन किया जाम

सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग

प्रार्थी शिवशंकर शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों की शेल कंपनियों में निवेश व रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर आवंटित माइनिंग लीज की जांच सीबीआई व ईडी से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

Also Read: Jharkhand News: Agneepath की आंच पहुंची पलामू, NH 75 व रेलवे ट्रैक किया जाम, ट्रेनों का परिचालन शुरू

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रास सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुरू

रिपोर्ट : राणा प्रताप, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola