सब्जी विक्रेताओं ने दुकान लगाने की मांगी अनुमति

Updated at : 08 Jul 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने दुकान लगाने की मांगी अनुमति

सब्जी विक्रेताओं ने दुकान लगाने की मांगी अनुमति

विज्ञापन

गुमला. शहर के जशपुर रोड के सब्जी दुकानदारों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जशपुर रोड सड़क के किनारे दुकान लगाने की अनुमति मांगी. ज्ञापन में कहा गया है कि हमलोग वर्षों से जशपुर रोड में अपनी दुकान लगा कर जीविका चला रहे हैं और उसे बुलडोजर चलवा कर रौंद दिया गया. इससे हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमलोगों को जो सब्जी मार्केट मिला है, वहां बिक्री नहीं होती है. इससे हमलोगों की सब्जी बर्बाद हो जाती है. इसलिए हमलोगों को फुटपाथ में दुकान लगाने की जगह दी जाये. ज्ञापन सौंपने वालों में देवकी देवी, सुमति देवी, उपेंद्र महतो, मीना देवी, सीता देवी, केशो देवी, मुनकेश्वरी देवी, जमुना देवी, जितैन देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, जमथा देवी, सातो देवी, गायत्री, प्रमिला दइेवी, सरिता देवी, मुनिया देवी, विमला देवी, तारामुनी देवी, सुचिता लकड़ा, सुधा देवी, छोटी कुमारी, सुमन कुमारी, ईश्वर साहू, बजरंग साहू, प्रकाश गिरी, सहोदरा देवी, रूकमणी देवी, वीणा देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, संध्या देवी, सुनीता देवी, मंती देवी, मीना देवी, मानपती देवी, उमेशी देवी, वीणा देवी, दक्षी देवी शामिल हैं.

नाड़ी परीक्षण 17 को

गुमला. शहर के जशपुर रोड स्थित आयुर्वेदिक दुकान महामाया आयुर्वेद में आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु के नाड़ी वैद्य डॉक्टर गौरीशंकर मिश्रा 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नाड़ी परीक्षण करेंगे. यह जानकारी बजरंग गुप्ता ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola