सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

Updated at : 09 May 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर थाना के कटिया गांव निवासी आकाश उरांव (19) व रवींद्र उरांव (20) सड़क हादसे में घायल हो गये. परिजनों ने दोनों को सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल गुमला में इलाज के बाद आकाश उरांव को चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कुमाड़ी गांव से एक छठी कार्यक्रम से शामिल होकर गुरुवार की रात 11 बजे अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान कुमाड़ी मोड़ पर पुल के पिलर से अनियंत्रित बाइक के टकरा जाने की वजह से घायल हो गये. इसके बाद रात भर दोनों वहीं पड़े रहे. शुक्रवार की सुबह को उन्हें बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

सड़क दुर्घटना में दंपती घायल

बसिया. प्रखंड के केमताटोली गांव के समीप बाइक से गिर कर कोनबीर निवासी अजय पाठक और उनकी पत्नी सरिता देवी घायल हो गये. दुर्घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरिता देवी की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार अजय पाठक व उसकी पत्नी बाइक से रांची से लौट रहे थे, तभी केमताटोली गांव के समीप अजय पाठक को अचानक झपकी आ गयी और दोनों बीच सड़क पर जा गिरे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola