ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी दो किमी कच्ची सड़क

Updated at : 05 May 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी दो किमी कच्ची सड़क

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी दो किमी कच्ची सड़क

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड की बिलिंगबीरा स्थित अखराकोना के ग्रामीणों ने सोमवार को श्रमदान कर दो किमी कच्ची सड़क का निर्माण किया. ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया, परंतु कोई पहल नहीं की गयी. इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर श्रमदान से खरवाडीह गांव से अखराकोना गांव तक जर्जर कच्ची सड़क का निर्माण किया. श्रमदान करने वालों में हीरानाथ सिंह, खिरोधर सिंह, दिल मोहन सिंह, डमरूधर सिंह, रूपधारी सिंह, गोवर्धन सिंह, टेहनू सिंह, धनकेश्वर सिंह, रामविलास सिंह, बिरसू सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

जमीन मापी कराने का निर्देश देने की मांग

गुमला. जिलिंगा सकरपुर गम्हरिया निवासी महेंद्र उरांव ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर अंचल कार्यालय में कार्य के प्रति रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि उनके द्वारा वर्ष 2023 में अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन की मापी कराने की मांग की गयी थी, परंतु अंचल कार्यालय द्वारा अभी तक कोई रुचि नहीं ली जा रही है. उन्होंने उपायुक्त से सीओ कार्यालय में आदेश देकर जमीन का खाता, प्लॉट का मापी कराने का आदेश देने की मांग की है.

नाड़ी परीक्षण 13 को

गुमला. शहर के जशपुर रोड स्थित आयुर्वेदिक दुकान महामाया आयुर्वेद में आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु के नाड़ी वैद्य डॉक्टर गौरीशंकर मिश्रा 13 मई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नाड़ी परीक्षण करेंगे. यह जानकारी बजरंग गुप्ता ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola