ePaper

श्रद्धा से मनाया गया तुलसी विवाह पर्व

Updated at : 01 Nov 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया गया तुलसी विवाह पर्व

श्रद्धा से मनाया गया तुलसी विवाह पर्व

विज्ञापन

डुमरी. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तुलसी विवाह का पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हर घर, मंदिर व आश्रमों में भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम व तुलसी माता का पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया. महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा की तैयारियां की और तुलसी तुलसी चौरा को सुंदर पुष्पों, दीपों व रंगोली से सजाने के बाद विवाह की रस्में पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ किया. इस दौरान मंगल गीतों, भजनों व आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने साज-सज्जा के साथ तुलसी विवाह की परंपरा को निभाया. कई जगहों पर सामूहिक तुलसी विवाह आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया. तुलसी विवाह देव-उत्थान एकादशी के अवसर पर आयोजित किया जाता है. जो भगवान विष्णु के शयन से जागरण का प्रतीक है. इस दिन से ही शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola