पहलगाम में आतंक के खिलाफ निकाला गया मशाल जुलूस

Published by : DEEPAK Updated At : 26 Apr 2025 11:42 PM

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकला

विज्ञापन

बसिया. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकला. जो बसिया दीवान टोली से शुरू होकर बसिया मेन रोड देवीगुड़ी चौक होते थाना चौक पहुंची. इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने देश के गद्दारों को गोली मारो सालो को, धर्म पूछकर मारा है. धर्म बताकर मारेंगे. भारत माता की जय. पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुओ का नरसंहार बंद करो, हिंदुओं की हत्या बर्दाश्त नही करेंगे आदि नारेबाजी की. मशाल जुलूस के बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना किया. वहीं पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना किया. मशाल जुलूस में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी. सभी में देश भक्ति की ज्वाला धधक रही थी. मौके पर पंकज कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, अजय सिंह, जितेंद्र भगत, नमिता सुरीन, सुनीता देवी, अंजली कुमारी, सोनम कुमारी, ऋतु कुमारी, प्राची कुमारी, खुशी कुमारी, राजकुमार सिंह, संदीप चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola