महायज्ञ के छठे दिन 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा की गयी

Updated:
विज्ञापन
महायज्ञ के छठे दिन 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा की गयी

सदर प्रखंड अंतर्गत गिंडरा शिव मंदिर परिसर में कल्याण बाबा के सान्निध्य में हो रहे मानव कल्याण लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठे दिन रविवार को यज्ञ आचार्य अजय दूबे, अमित दूबे, विकास पाठक व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 33 करोड़ देवी देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया.

विज्ञापन

गुमला. सदर प्रखंड अंतर्गत गिंडरा शिव मंदिर परिसर में कल्याण बाबा के सान्निध्य में हो रहे मानव कल्याण लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठे दिन रविवार को यज्ञ आचार्य अजय दूबे, अमित दूबे, विकास पाठक व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 33 करोड़ देवी देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया. पूजन के पश्चात श्री सूक्तम व पुरुष सूक्तम मंत्र से हवन आहुति की गयी. वहीं सभी यजमानों द्वारा संगीतमय आरती की गयी. मौके पर कथा वाचिका आशिता किशोरी जी ने श्रीकृष्ण-रुक्मणि के विवाह का अमृतवर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया. श्रीमद भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी. आसिता किशोरी जी ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गये. मथुरा गमन प्रसंग में जब भगवान श्री कृष्ण मथुरा जाने लगे. तब समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गयी. गोपियां कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर जाना ही था तो हमसे प्रेम क्यों किया. कथा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. यज्ञ को सफल बनाने में नितीशपाल सिंह, ज्योति कुमारी, गोविंदपाल सिंह, कृत रेखा देवी, राधेश्याम पाल सिंह, नीलम देवी, संतोष देवघरिया, उदय कुमार साहू, पवन पाल सिंह सहित सभी ग्रामवासी लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola