पुलिस ने बालू ढुलाई करते हाइवा जब्त किया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने बालू ढुलाई करते हाइवा जब्त किया

प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू ढुलाई के खेल पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत शुक्रवार की देर रात बालू लदा एक हाईवा जब्त किया है.

विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू ढुलाई के खेल पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत शुक्रवार की देर रात बालू लदा एक हाईवा जब्त किया है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचना भेज दी है. जानकारी के अनुसार बिशुनपुर क्षेत्र से दूसरे जिलों व आसपास के प्रखंडों में भारी वाहनों के माध्यम से अवैध बालू की ढुलाई की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा को पकड़ा. जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. वाहन को जब्त कर बिशुनपुर थाना परिसर में रखा गया है. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई लंबे समय से जारी है. रात के समय कई भारी वाहन बालू लेकर क्षेत्र से गुजरते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन लगातार सख्ती से अभियान चलाये,तो इस अवैध कारोबार पर रोक लगायी जा सकती है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola