दाल-भात केंद्र गरीबों व दैनिकों मजदूरों के लिए बना वरदान

Updated:
विज्ञापन
दाल-भात केंद्र गरीबों व दैनिकों मजदूरों के लिए बना वरदान

सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पिछले पंद्रह वर्षों से समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना हुआ है.

विज्ञापन

प्रफुल भगत, सिसई सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पिछले पंद्रह वर्षों से समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना हुआ है. इस केंद्र का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे. यहां मात्र पांच से दस रुपये में भरपेट भोजन मिलता है, जबकि होटलों में यही भोजन सौ से डेढ़ सौ रुपये तक का पड़ता है. प्रतिदिन लगभग 200 से 225 लोग इस केंद्र का लाभ उठाते हैं. इनमें मजदूर, रिक्शा और ऑटो चालक, राहगीर तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग शामिल होते हैं. उनके लिए यह केंद्र किसी वरदान से कम नहीं है. अध्यक्ष सरवरी बेगम और सचिव हेमा गुप्ता का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि सभी को बेहतर और पौष्टिक भोजन मिल सके. यह पहल न केवल भूख मिटाने का काम कर रही है, बल्कि समाज में समानता और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत बना रही है. मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र ने यह साबित किया है कि छोटी-सी पहल भी बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola