पीड़िता ने एसपी कार्यालय में सौंपा आवेदन

पीड़िता ने एसपी कार्यालय में सौंपा आवेदन
गुमला. दुष्कर्म केस से बचने के लिए कोर्ट मैरिज करने के बाद पति द्वारा दूसरी लड़की से शादी को रोकने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि शनिचरवा ने वर्ष 2015 में मुझे डरा-धमका कर मुझे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद अपना भय दिखा कर मेरे साथ यौन शोषण करते आ रहा था. इस दौरान मैं वर्ष 2017 व 2019 में गर्भवती हो गयी, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा मुझे दवा खिला कर गर्भपात करा दिया गया. जब अभियुक्त मुझसे शादी करने से इंकार करने लगा तो, मैंने थाना में शिकायत की. तब केस से बचने के लिए मेरे साथ वर्ष 2022 में कोर्ट मैरिज किया. विवाह के बाद अभियुक्त मुझे अपने घर ले गया. परंतु उसके घर वाले मुझे घर में प्रवेश करने नहीं दिये. इसके बाद अभियुक्त मुझे शांति नगर गुमला के किराये का मकान में रखने लगा. कुछ दिन बाद अभियुक्त अपने घर वालों के बहकावे में आकर मेरे साथ मारपीट करने लगा. मैंने न्यायालय में परिवाद दायर की. इधर अब अभियुक्त दूसरी लड़की के साथ विवाह करने वाला है. जबकि मेरा अभियुक्त से अभी तक तलाक न��ीं हुआ है और न्यायालय में केस लंबित है. उसने अविलंब कार्रवाई करते हुए शादी रुकवाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










