सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जवान का हुआ अभिनंदन

Updated at : 03 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जवान का हुआ अभिनंदन

सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जवान का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन

डुमरी. डुमरी प्रखंड के टांगरडीह गांव में भारतीय सेना से 24 वर्षों की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर लौटे जवान जगसाय भगत का ग्रामीणों ने स्वागत किया. जैसे वे गांव की सीमा पर पहुंचे, गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा. गांव के मुख्य मार्ग से उनके घर तक जुलूस के रूप में लाया गया, जहां कदम-कदम पर ग्रामीणों ने उन पर पुष्प का बारिश की. उनकी पत्नी चंदा देवी और आदिवासी समाज के अगुवाओं ने कांसा लोटा में जल लेकर आम की पत्तियों से छिड़काव कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अभिनंदन किया. ग्रामीणों के इस अगाध प्रेम से भावुक हुए जगसाय भगत ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में तैनाती के दौरान उन्हें हमेशा अपनी मिट्टी व समाज की याद आती थी, लेकिन आज जो सम्मान उन्हें मिला है, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. मौके पर अकलू भगत, जगरनाथ भगत, रविशंकर भगत, मोहन लाल उरांव, बीरेंद्र भगत, अनूपा कुजूर आदि मौजूद थे.

बस स्टैंड क्षेत्र में लगाया गया नया ट्रांसफाॅर्मर

सिसई. विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर बिजली विभाग ने सिसई मेन रोड बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसका उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान ने संयुक्त रूप से किया. बिजली आपूर्ति बहाल होने पर क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है. मौके पर जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकीर अंसारी, बैबुल अंसारी, नइम अंसारी, उमर अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola