गैस की किल्लत, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख

Updated at : 26 Mar 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
गैस की किल्लत, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख

गुमला शहर में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने सख्त रुख अपनाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने सख्त रुख अपनाया है. दोनों जनप्रतिनिधियों ने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक से मुलाकात कर आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि गैस की कमी से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. गोदाम और डिलीवरी पॉइंट पर पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया ताकि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके. आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग नंबर के आधार पर ही होम डिलीवरी दी जाये. किसी दूसरे को प्राथमिकता देकर जनता के हक को मारना गलत है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी में जनता की हकमारी होगी तो वे चुप नहीं बैठेंगे. शकुंतला उरांव ने प्रशासन से आग्रह किया कि गैस वितरण प्रणाली पर पैनी नजर रखी जाये, ताकि कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसी जा सके. गाड़ी को गोदाम से निकलने दें और संयम बरतें इस दौरान एजेंसी संचालक ने बताया कि आपूर्ति कम होने और गोदाम से गैस निकलने में बाधा के कारण समस्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को गैस उपलब्ध कराने का प्रयास है, किंतु इंडेन के उपभोक्ता अधिक होने से भीड़ ज्यादा दिखती है. संचालक ने जनता से सहयोग की अपील की कि गाड़ी को गोदाम से निकलने दें और संयम बरतें ताकि नियमित सप्लाई घरों तक पहुंच सके.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola