भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष प्रेरणादायक है
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 7:30 PM
चैनपुर प्रखंड के सिविल गांव में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के धूमधाम से मनायी गयी
चैनपुर प्रखंड के सिविल गांव में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के धूमधाम से मनायी गयी. 16 गुम 6 में मंच पर बैठे अतिथि प्रतिनिधि, चैनपुर चैनपुर प्रखंड के सिविल गांव में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर भारत मुंडा समाज चैनपुर व सरना समिति सिविल के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 70 गांवों से पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य मंडलियों ने भाग लिया और नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. जिसमें बेहतर नृत्य-गीत की प्रस्तुती देने वाले नृत्य मंडल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने विधिवत रूप से दीप जलाकर और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक है. आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को पहचान दिलाने का काम किया है. भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोरचा खोला, बल्कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी. स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम को भारत मुंडा समाज के संस्थापक मोहन मुंडा, लक्मीणघनारायण मुंडा, जिला अध्यक्ष वासुदेव नारायण मुंडा समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय मुंडा, जिला सचिव गंगा मुंडा, बीरेंद्र मुंडा, भिखारी भगत, अवधेश प्रताप शाहदेव, जिप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, बुधराम नायक, भोला चौधरी, कौशल केशरी, देवेंद्र उरांव, प्रफुल्ल भगत सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










