अफीम तस्करी के आरोपी को पे-रोल पर लेकर गुमला पहुंची पंजाब पुलिस

Updated at : 06 May 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम तस्करी के आरोपी को पे-रोल पर लेकर गुमला पहुंची पंजाब पुलिस

शादी समारोह में शामिल होने आया है आरोपी होटल सेलिब्रेशन के मालिक कमल सिंह

विज्ञापन

गुमला. अफीम तस्करी के आरोपी बाइपास रोड उर्मी स्थित होटल सेलिब्रेशन के मालिक कमल सिंह को पंजाब पुलिस पंजाब जेल से दो दिनी पे-रोल में लेकर गुमला पहुंची है. वे अपने घर में बहन की विवाह समारोह में शामिल होंगे. उनके साथ पंजाब पुलिस के ऑफिसर समेत 16 पुलिस जवान हैं, जो उनको कड़ी सुरक्षा में लिए हुए हैं. बुधवार को शादी समारोह समाप्त होने के बाद पुन: पंजाब पुलिस उसे अपने साथ पंजाब जेल ले जायेगी. यह जानकारी देते हुए थानेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कमल सिंह के घर में किसी का विवाह है. उसके निमित्त उन्होंने पंजाब कोर्ट से पे-रोल की मांग की थी. इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम कमल सिंह को गुमला लेकर उनके आवास आयी है. कोर्ट से उन्हें दो दिन का पे-रोल मिला है. हालांकि अफीम तस्करी मामले की अभी भी जांच चल रही है.

पालकोट में रक्तदान शिविर आज

पालकोट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में आठ मई को 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा पल्लवी भगत ने प्रखंड की जनता से कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola