टाना भगतों ने समस्याओं से अवगत कराया

प्रखंड क्षेत्र के टाना भगतों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ छंदा भट्टाचार्यी से मुलाकात की और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.
बिशुनपुर : प्रखंड क्षेत्र के टाना भगतों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ छंदा भट्टाचार्यी से मुलाकात की और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. टाना भक्तों ने कहा कि हम टाना भगतों ने बिजली बिल माफी, जमीन वापसी, पंजी टू में टाना भगत नामांतरण, जिन घरों में बिजली का कनेक्शन बाकी है, उन घरों में कनेक्शन कराने से संबंधित आवेदन दो साल पूर्व बीडीओ को सौंपा था.
कुछ काम हुए हैं, परंतु बाकी के कार्य स्थगित हैं. इस पर बीडीओ ने कहा कि आप लोगों के आवेदन देने की जानकारी मुझे नहीं है. परंतु आप लोगों ने जो समस्या रखी है, मैं बिजली विभाग को आप सभी की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान कराने का प्रयास करूंगी.
प्रखंड स्तर से जो काम आप लोगों का हो सकता है, उसे नियम संगत किया जायेगा. मौके पर भिखारी टाना भगत, सुखदेव टाना भगत, बिहारी टाना भगत, कल्लू टाना भगत, रामकुंवर टाना भगत, तितरा टाना भगत सहित कई लोग मौजूद थे.
posted by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




