जेजेएमपी, माओवादी व पीएलएफआइ के खिलाफ कार्रवाई करें : एसपी

Updated at : 28 Jun 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
जेजेएमपी, माओवादी व पीएलएफआइ के खिलाफ कार्रवाई करें : एसपी

अपराध समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर दिये गये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

गुमला. एसपी हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सबसे पहले एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन पूर्वाह्न नौ बजे से 12 बजे तक जनता की समस्याओं को सुन उसका निराकरण करेंगे. इसके बाद निम्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसमें सड़क सुरक्षा संबंधी नियम जैसे ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, ड्रंक एंड ड्राइव के संबंध में जागरूकता अभियान चलाना शामिल हैं. आइआरएडी, इआरएस व डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में, ई-सक्सया एप से संबंधित कांडों के संबंध में, अवैध उत्खनन, बालू, चिप्स तस्करों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने के संबंध में, मादक पदार्थों के अवैध बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करना, डायन प्रथा व महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में, जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों का त्वरित निष्पादन करने को कहा गया. वहीं जेल से छूटे अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. मानव तस्करी व पलायन की रोकथाम के लिए आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने को कहा. जेजेएमपी, पीएलएफआइ व झांगुर गुट जैसे प्रतिबंधित संगठनों के संबंध में अधिक से अधिक सूचनाओं का संकलन कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा. लूट, डकैती, गृहभेदन, एससी, एसटी से संबंधित कांडों की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. एसपी ने कहा कि थाना में आनेवाले आमजनों के साथ मधुर व्यवहार करें. अपराध समीक्षा बैठक की समाप्ति उपरांत नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक गुमला ने कंधा बैच पहना कर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola