एसपी ने थानेदार को दिया जांच करने का आदेश

Updated at : 05 May 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने थानेदार को दिया जांच करने का आदेश

नि:शक्त बेटे के इलाज के नाम पर महिला से ठगी का मामला

विज्ञापन

गुमला. घाघरा प्रखंड में एक गरीब महिला से नि:शक्त बेटे के इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये ठगी करने के मामले में गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने एक्स पर ट्विट कर कहा है कि इस मामले में घाघरा थानेदार को जांच करने का आदेश दिया गया है. बता दें कि महिला से ठगी के बाद प्रभात खबर ने समाचार प्रकाशित की थी. इसके बाद समाजसेवी अफजल खान ने प्रभात खबर में छपी खबर को एक्स में ट्विट किया, जिसके बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लिया.

हत्या के अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

बसिया. सिसई थाना के खदवाटोली निवासी हत्या के फरार अभियुक्त जगतपाल तिग्गा के घर सोमवार को बसिया पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. अभियुक्त के घर पर उनके पिता तैरस तिग्गा, भाभी रेशम डुंगडुंग, ग्रामीण नवीन टोप्पो के समक्ष ढोल बजा कर गांव वालों को सूचित करते हुए इश्तेहार चिपकाया गया. वहीं 29 मई तक न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. अभियुक्त पर जगजोर के मंटू साहू की हत्या करने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola