संजीव उर्वशी बनाये गये अध्यक्ष

श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक
गुमला. देवी मंदिर परिसर एसएस उवि रोड गुमला में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने की. बैठक में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) से एक दिन पहले 14 फरवरी को महा रुद्राभिषेक सह प्रसाद वितरण की रूपरेखा तैयार की गयी. इस वर्ष वर्तमान अध्यक्ष स्व सुरेश मंत्री की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण शोक संतप्त श्री चैती दुर्गा पूजा समिति परिवार महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम सादगी से मनायेगी. सभी सदस्यों द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन के बाद खीर प्रसाद व संध्या बेला में हलुवा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इस वर्ष भंडारा के कार्यक्रम व आगामी होली मिलन समारोह जो स्थानीय हिंदुस्तान टावर मेन रोड गुमला में होती थी, उसे भी स्थगित किया गया है. सत्र 2026-2027 तक के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संजीव उर्वशी रहेंगे. बैठक में अध्यक्ष संजीव उर्वशी, सचिव सरजू प्रसाद साहू, निर्मल कुमार गोयल, महेश गुप्ता, नितेश लाल, संजय कुमार, रितेश कुमार, राजीव कुमार, दुर्गा गुप्ता, विजय सोनी, सुदेश सौरभ, अजय कुमार, विशाल कुमार, जयंत मुखर्जी, मोहित गुप्ता, अरुण केसरी, दामोदर कसेरा, द्वारिका मिश्र सुमन आदि उपस्थित थे.
लक्ष्य कंप्यूटर में रजिस्ट्रेशन शुरू
गुमला. लक्ष्य कंप्यूटर (साहू पेट्रोल पंप के सामने) पालकोट रोड गुमला में टैली, हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग, डीसीए, एडीसीए, सीप्लसप्लस समेत अन्य कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में सीधा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह जानकारी जानकारी संस्थान के संचालक नकुल कुमार राज ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




