केंद्रीय महावीर मंडल सिसई के संदीप गुप्ता अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय महावीर मंडल सिसई के संदीप गुप्ता अध्यक्ष बने

केंद्रीय महावीर मंडल सिसई के संदीप गुप्ता अध्यक्ष बने

विज्ञापन

सिसई. श्रीरामनवमी पर्व को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल सिसई की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में तेजमोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा की गयी. इसके पश्चात सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में लगातार पांचवीं बार संदीप गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, विशाल साहू, विक्रांत सिंह, गौतम ताम्रकार, सचिन वर्मा व देवेंद्र साहू उर्फ देवी, सचिव विनय केशरी, सह सचिव हेमंत गुप्ता व दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष सुमित महली व सह कोषाध्यक्ष सुधीर साहू को चुना गया. मीडिया प्रभारी रंजन ठाकुर, रक्षित गुप्ता उर्फ हनु और राजन कुमार को दी गयी. पूजा प्रभारी रूपेश साहू व उमेश माली को बनाया गया. संरक्षक मंडली में मनोहर साहू, पुरुषोत्तम ताम्रकार, तेजमोहन साहू, दिलीप गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विनय लाल, दुर्गा साहू व संजय वर्मा को शामिल किया गया है. रात्रि भ्रमण प्रभारी के रूप में सौरभ ताम्रकार, बिट्टू गुप्ता, किशन सिंह, कुलदीप कुमार, रोशन ठाकुर व विशाल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गयी. झांकी प्रभारी के रूप में चूड़ामणि साेाहू को मनोनीत किया गया. विभिन्न स्थानों पर झंडा लगाने की जिम्मेदारी सौरभ ताम्रकार व उनके ग्रुप के सदस्यों को सौंपी गयी. साथ ही कार्यकारिणी समिति में कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola