एकजुट होकर रहें सहिया : सैय्यदा खातून

Updated at : 17 Apr 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
एकजुट होकर रहें सहिया : सैय्यदा खातून

गुमला जिला स्वास्थ्य सहिया संघ की बैठक

विज्ञापन

रायडीह. गुमला जिला स्वास्थ्य सहिया संघ की बैठक सीएचसी केंद्र रायडीह में जिलाध्यक्ष सैय्यदा खातून व जानकी तिर्की की अध्यक्षता में हुई. सैय्यदा खातून ने सहिया बहनों के कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि रायडीह सीएचसी में सहिया रेस्ट रूम की व्यवस्था हो. जिला सहिया को अपना सहिया संघ के अलावा किसी दूसरे संघ में नहीं जाना है और नहीं किसी दूसरे संघ में सहिया बहनों को किसी भी प्रकार का पैसा देना है. अगर कोई दूसरे संघ सहिया बहनों से किसी भी प्रकार से पैसा लेती है, तो उस पर संघ द्वारा कार्रवाई की जायेगी. गुमला जिले की सभी सहिया बहनें सिर्फ अपनी संघ में रह कर अपने हक व अधिकार की लड़ाई कर अपनी मांगों को शांति पूर्वक सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगी. मौके पर रेखा देवी, जानकी तिर्की, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, सबिना खातून, ज्योति कुमारी, ज्योति गुलरिया कुजूर, प्रमिला देवी, सुषमा देवी, सुभद्रा देवी, अनीता देवी, रोपनी देवी, मंजू, करुणा देवी, बकल रजनी, शिरोमणि मिंज, उषा देवी, आरती देवी, यशोदा देवी मौजूद थी.

आंजन धाम की सीढ़ी में लगे स्टील पाइप : हंदू

टोटो. पूर्व जिला परिषद सदस्य हंदू भगत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर राजकीय धरोहर आंजन धाम में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड सरकार द्वारा घोषित राजकीय धरोहर आंजन धाम में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुविधा बहाल की जाये. आंजन धाम में मंदिर के नीचे सीढ़ी पर लगाये गये शेड बांस पर टिके हैं. बांस जीर्ण अवस्था में कभी भी गिर सकता है. बांस की जगह स्टील पाइप लगाया जाये. टोटो से आंजन पहाड़ी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर फलदार पौधे लगाये जाये. टोटो में आंजन धाम जाने वाली मुख्य सड़क टोटो चौक पर आंजन धाम का प्रवेश द्वार बनवाया जाये. टोटो से आंजन धाम तक सोलर लाइट सड़क की दोनों ओर लगायी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola