पांच वेंडरों पर मनरेगा में सामग्री आपूर्ति करने पर रोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2025 9:01 PM
मेसर्स भुवनेश्वर साहू, मेसर्स नरेंद्र साहू, मेसर्स माधुरी सेल्स एंड सप्लायर्स, मेसर्स महबूब आलम व मेसर्स शंभु इंटरप्राइजेज शामिल
गुमला. सदर प्रखंड कार्यालय गुमला में मनरेगा में निबंधित पांच आपूर्तिकर्ताओं (वेंडरों) पर मनरेगा योजनाओं में सामग्री आपूर्ति करने पर रोक लगा दी गयी है. बीडीओ कार्यालय की तरफ से जारी आदेश में मनरेगा वेंडर मेसर्स भुवनेश्वर साहू, मेसर्स नरेंद्र साहू, मेसर्स माधुरी सेल्स एंड सप्लायर्स, मेसर्स महबूब आलम व मेसर्स शंभु इंटरप्राइजेज पर सामग्री आपूर्ति पर रोक लगायी गयी है. इसके बावजूद अभी भी कुछ वेंडर ऐसे हैं, जिन्हें न तो ब्लैक लिस्टेड किया गया है और न ही उनके द्वारा सामग्री आपूर्ति पर रोक लगायी गयी है. बीते साल ही सदर प्रखंड की असनी पंचायतों में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था. जाली वाउचर बना कर कई योजनाओं की राशि की अवैध रूप से निकासी की गयी थी. इसकी जांच जिले के कई वरीय अधिकारियों ने की थी. इस मामले में कार्रवाई भी की गयी. लेकिन जाली वाउचर से अवैध रूप से लाखों रुपये की निकासी करने वाले वेंडर पर कार्रवाई नहीं की गयी. वे वेंडर आज भी मनरेगा योजनाओं में सामग्री आपूर्ति कर रहा है. बताते चले की असनी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र व गाय शेड निर्माण के नाम पर जाली वाउचर से लाखों रुपये की निकासी की गयी थी. बाद में यह मामला अखबारों में आने के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया था. इसके बाद अधिकारियों ने जब इसकी जांच शुरू की, तो वेंडर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र व गाय शेड निर्माण कार्य शुरू कराया था. इधर, इस संबंध में बीडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. वहीं बीपीओ जासमीन केरकेट्टा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी कुछ वेंडरों द्वारा मनरेगा योजनाओं में सामग्री आपूर्ति पर रोक लगा दी गयी है. लेकिन अभी और कुछ वेंडरों पर रोक लगायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










