मिलन समारोह सह संकल्प सभा आठ को, दो मंत्री होंगे शामिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2026 10:33 PM
झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति की बैठक
गुमला. आदिवासी कला संस्कृति भवन घाघरा में झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति गुमला की बैठक मुख्य संयोजक सह कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भगत की उपस्थिति और जिला संयोजक लालदेव भगत की अध्यक्षता में हुई. संचालन सुरेश भगत ने किया. बैठक में आठ फरवरी 2026 को होने वाले झारखंड आंदोलनकारियों के मिलन समारोह सह संकल्प सभा के संबंध में चर्चा की गयी. मिलन समारोह घाघरा प्रखंड के देवाकी नर्सरी बागान के समीप होगा. स्वागत व्यवस्था के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया कि घाघरा के चांदनी चौक व देवाकी नर्सरी बागान के पास स्वागत तोरण द्वार का निर्माण किया जायेगा. आने वाले अतिथियों का स्वागत नर्सरी बागान के पास गाजे-बाजे के साथ होगा. कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरूवा व मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. मौके पर जिले के विख्यात झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जायेगा. संकल्प सभा की शुरुआत झारखंड के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर की जायेगी. कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिम्मेवारी सौंपी गयी. रायडीह प्रखंड के लिए दुर्गा उरांव, आमला उरांव, ओश्विन टोप्पो व गंदीरा उरांव, पालकोट प्रखंड के लिए निमरोद एक्का, किशोरी प्रसाद, हीरा प्रधान व भुनेश्वर राम, बसिया प्रखंड के लिए कृष्णा गोप, सुरेंद्र राम, रवि साहू व राजेश बारला, कामडारा प्रखंड के लिए राज कुमार सिंह, विजय कच्छप, फिरण साहू, नवीन कुमार गुप्ता, रमेश साहू व अश्विनी नाग, सिसई प्रखंड के लिए जगदेव उरांव, बाबूलाल सिंह, चंद्रकिशोर उरांव व आनंद टोप्पो, भरनो प्रखंड के लिए जयराम उरांव, राजेंद्र तिर्की व सुशील उरांव, चैनपुर प्रखंड के लिए बर्नार्ड टोप्पो व रजनी किरण, डुमरी प्रखंड के लिए बसंत तिर्की व कुमार मिंज, जारी प्रखंड के लिए पावल लकड़ा, गुमला प्रखंड के लिए उदय भगत, बसंत गोप, संजय कुमार भगत व बैरागी उरांव, बिशुनपुर प्रखंड के लिए आजाद अली, सुधा कुमारी भगत, सतीश टाना भगत, सुनीत उरांव, सुशील उरांव, घाघरा प्रखंड के सभी प्रखंड समिति सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. धन्यवाद ज्ञापन विनोद भगत ने किया. बैठक में मनोज कुमार भगत, लालदेव भगत जिला संयोजक, नारायण भगत महासचिव, राजकुमार भगत प्रखंड अध्यक्ष घाघरा, सुरेश भगत प्रखंड अध्यक्ष घाघरा, मारवाड़ी भगत प्रखंड उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश मिश्रा सहसचिव, हरि भगत प्रखंड कोषाध्यक्ष, बिनोद भगत, सुधा कुमारी भगत अध्यक्ष बिशुनपुर, सतीश टाना भगत सचिव बिशुनपुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










