सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत, दो घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिकरी अंबाटोली के समीप स्कॉर्पियो व बाइक की हुई टक्कर
विज्ञापन
जारी.
सिकरी अंबाटोली गांव के समीप तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में रिटायर्ड फौजी मार्शेल तिर्की (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक मार्शेल तिर्की (60) कोमड़ो गांव से बाइक पर 12 वर्षीय करिश्मा बेक व करिश्मा के पिता नोर्बट बेक के साथ चैनपुर अस्पताल करिश्मा का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने जा रहे थे, तभी अंबाटोली गांव के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे मार्शेल तिर्की की मौत हो गयी. जबकि करिश्मा व नोर्बट घायल हो गये. थानेदार आदित्य कुमार व एसआइ टीपू अंसारी दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली व घायलों को पुलिस वाहन में बरडीह मिशन हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया गया और स्कॉर्पियो व बाइक को जब्त कर लिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










