सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें : उपायुक्त

Updated at : 02 Jun 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें : उपायुक्त

जिला प्रशासन अंतर्गत तकनीकी विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

गुमला. जिला प्रशासन अंतर्गत सभी तकनीकी विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में हुई. पथ निर्माण विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही अति आवश्यक सड़कों के निर्माण की सूची तैयार करने तथा सड़क निर्माण कार्य में टेंडर की प्रक्रिया की शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य करें. एनआरइपी व स्पेशल डिवीजन की समीक्षा में उपायुक्त ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) निर्माण कार्य की समीक्षा की. आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मत कार्य की जानकारी लेते हुए मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. एनएचएआइ की समीक्षा में उपायुक्त ने गुमला-पलमा हाइवे निर्माण कार्य की जानकारी ली एवं निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने की बात कही. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही गर्मी को देखते हुए जल जीवन मिशन सहित हैंडपंप मरम्मत व जलमीनार के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने कंट्रोल रूम, गोबर गैस प्लांट, भवन निर्माण विभाग, बिजली विभाग व जलपथ प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (यांत्रिकी), कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी, परियोजना निदेशक एनएचएआइ, कार्यपालक अभियंता जलपथ प्रमंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola